फरीदपुर: भुता थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
भुता थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कस्बा भुता से जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकदमा लिखा जाने के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।