➡️ जनजातीय विकास में उत्कृष्ट कार्यों पर भैंसदेही परियोजना को मिला राष्ट्रीय सम्मान
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना आईटीडीपी भैंसदेही को नेशनल कॉन्क्लेव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 3 जून को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मंन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में सहायक आयुक्त एवं प्रभारी परियोजना प्रशासक आईटीडीपी भैंसदेही श्री विवेक कुमार पाण्डेय को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण विषय पर आईटीडीए/आईटीडीपी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस उपलब्धि पर केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बैतूल को आदि कर्मयोगी अभियान मे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना भैंसदेही क्षेत्र अंतर्गत भैसदेही, भीमपुर और आठनेर के आदिवासी बहुल ब्लॉकों सहित आईटीडीपी भैंसदेही के अधिकार क्षेत्र में जनजातीय विकास को गति देने में उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। 231 आदिवासी बहुल गांवों जिसमें भैंसदेही-71 भीमपुर-109 और आठनेर-51 को कवर करते हुए बुनियादी ढांचे, आजीविका, सामाजिक कल्याण और उत्तरदायी शासन को एकीकृत करने वाले अभिसरण-आधारित विकास मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया है।
धरती आबा अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान एवं जनजातीय कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के समन्वयक से आवास, पेयजल, कनेक्टिविटी और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। पीएमएवाई जी के तहत, तीनों ब्लॉकों में 5112 घरों को स्वीकृत किया गया, जिनमें भैंसदेही में 2110 भीमपुर में 1753 और आठनेर में 1249 घर शामिल है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लक्षित परिवारों में से 98-100 प्रतिशत तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे 46 हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से लाभ मिला है। लगभग सभी चिन्हित गावों में सड़क संपर्क स्थापित किया गया है, जिससे सेवाओं और बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हुई है।
➡️ आजीविका संवर्धन पर विशेष दिया जोर
#प्रधानमंत्री_विश्वकर्मा_योजना के तहत तीनों ब्लॉकों के 139 कारीगरों को लाभ के लिए स्वीकृत किया गया, जबकि आदिवासी किसानों के बीच कृषि केंद्रित हस्तक्षेप जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई उपकरण सहायता और फसल प्रदर्शन का विस्तार किया गया।
सामाजिक क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 में इन ब्लॉकों में #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना के तहत 1992 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि प्रायोजन और बाल आशीर्वाद योजनाओं ने कमजोर आदिवासी बच्चों को सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त इन तीनों ब्लॉकों में 362 आंगनवाड़ी केंद्र कार्यरत हैं और सक्षम आंगनवाड़ी 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे का विस्तार और उन्नयन किया जा रहा है। इसके अलावा आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से ग्राम स्तरीय शासन संस्थाओं, विजन प्लान 2030 की तैयारी, सामुदायिक भागीदारी और सेवा वितरण तंत्र को मजबूत किया गया, जिससे जनजातीय सशक्तिकरण और उत्तरदायी प्रशासन का एक स्थायी मॉडल तैयार हुआ।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Tribal Affairs, Government of India
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026