रजौली: प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली में पशु बाँझपन निवारण शिविर, 169 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया
Rajauli, Nawada | Apr 18, 2026 रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली गांव में शनिवार को 12 बजे पशुपालकों के लिए बड़ी राहत लेकर एक दिवसीय पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय सपही के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में पशुपालन से जुड़े लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।