गौरीगंज: जामो क्षेत्र के चितई मजरे के देवशीपुर में छप्पर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक बकरियां जलीं, डेढ़ लाख का नुकसान
अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे चितई मजरे के देवशीपुर राजस्व गांव में शुक्रवार व शनिवार कि मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे एक छप्पर में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में मजदूर रामहेत की आधा दर्जन से अधिक बकरियां और उनके बच्चे जलकर मर गए। आग से पीड़ित परिवार को लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।