चरपोखरी: चरपोखरी में मारपीट मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जेल भेजा गया
मारपीट के एक मामले में चरपोखरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चरपोखरी थाना कांड संख्या 103/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उक्त मामले में बीते मंगलवार को मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।