मोहनलालगंज: बदमाश ATM की ट्रॉली-स्क्रीन उखाड़ ले जा रहे थे, पुलिस ने दौड़ाकर एक को दबोचा
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया। बिना नंबर की कार से पहुंचे बदमाश एटीएम की ट्रॉली और स्क्रीन उखाड़कर ले जाने लगे। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया।