कन्नौज: जिला अस्पताल में जन औषधि संचालक समेत तीन के साथ मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद।
जिला अस्पताल में जन औषधि संचालक समेत तीन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिलाअस्पताल में शुक्रवार को इंजेक्शन लगाने के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में बीजेपी पदाधिकारी और जन औषधि संचालक अजीत समेत तीन के घायल होने की जानकारी सामने आई है जिसमे एक महिला भी शामिल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।