कन्नौज: इत्र नगरी में धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की मांग, कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा गया ज्ञापन।
कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति की ओर से धार्मिक स्थलों पर जीर्णोद्धार की मांग रखी गई है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष नबाव सिंह यादव के साथ इतिहासकार और जानकर कलेक्ट्रेट पहुंचे है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार को सूची और ज्ञापन के मध्यम से चयनित स्थलों पर विकास और धरोहर को संजोने की मांग उठी।