कन्नौज: जिले में राज्य मंत्री के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 8 दिनों में 862 गोवंशों को भेजा गया गौशाला
कन्नौज सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण के निर्देशन में 15 दिन तक चलाए जा रहे अभियनान के क्रम में आठवें दिन जनपद में कुल 71 गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजा गया। वहीं कैटल कैचर टीम के द्वारा 8 दिनों में 862 गोवंशों को पकड़कर गौशाला में भेजा गया है।