कन्नौज: हैबतपुर कटरा गांव में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली में एक व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा
हैबतपुर कटरा गांव में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित दुर्गा नारायण ने गांव के संजय पर गाली गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें बताया कि पीड़ित के गेट के सामने शराब पीकर गाली दे रहे थे। पीड़ित के बड़े लड़के ने मना किया तो संजय ने लड़के के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।