मेहनगर: देवईत से पेड़ से बांध कर मार-पीट करने व रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी 03 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
थाना मेंहनगर क्षोर के देवईत से मार-पीट कर रंगदारी वसूलने वाले 03 अभियुक्त मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। दिनांक 21 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा शरमा राजभर पुत्र सुबेदार राजभर निवासी नई थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था। 17 जुलाई 2024 की रात्रि में करीब 12:00 बजे 01 लडकी ने साजिश कर मेरे पुत्र को फोन करके खेत जोतने को बुलाई थी।