मेहनगर: लोनी नदी पुल के पास से चोरी के पाइप के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के थाना मेंहनगर क्षेत्र के लोनी नदी पुल के पास सेचोरी की पाईप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा शशिभूषण सिंह S/O श्री राजपति सिंह ग्राम शिवरामपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरिर दिया गया था कि वादी के खेत में सिचाई के लिये प्लास्टिक की लगभग 200 मीटर की पाईप किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया।