मेहनगर: खरगपुर से दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मेंहनगर के खरगपुर से शनिवार को दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। बता दें कि वादिनी ने तहरीर दी थी कि दिनांक 13 जुलाई 2024 को आधी रात के करीब विपक्षी आकाश पुत्र प्रकाश वादिनी के घर में घुस गया और वादिनो को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह अवसर पाकर वादिनी के चिल्लाने पर उसे घर में वादिनी के परिवार वालों ने बंद कर दिया।