मेहनगर: पीजीआई चक्रपानपुर गेट के पास से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना मेंहनगर की पुलिस ने पीजीआई चक्रपानपुर गेट के पास से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिनांक 19 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त गौरव उर्फ विक्की पुत्र अरविन्द निवासी चौखड़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ने वादी की भांजी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।