नौगावां सादात: नौगांवा से धनौरा रोड पर 21 बीघा जमीन पर दबंग लोग करना चाह रहे कब्जा, फसल हो रही बर्बाद
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फखरपुरा के रहने वाले शाह राजा ने बताया है कि उनकी जमीन नौगांवा से धनौरा रोड पर है। 21 बीघा जमीन के वह मालिक है। पहले उन्होंने उसमें गेहूं गए थे और वह हर सीजन के हिसाब से कुछ ना कुछ जमीन पर लगाते रहते हैं। दबंग लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है।