मानपुर: झलवार गांव में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में विवाद, दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए, मामला दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 17, 2026 झलवार गांव मे जमीनी और पारिवारिक मामले को लेकर दो पक्षो मे जमकर विवाद हुआ।इस दौरान दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना इंदवार मे रिपोर्ट की है।जिस पर थाना इंदवार पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए धारा 115(2) , 296 बी, 351(2),3(5) BNS
के तहत अलग अलग एफआईआर दर्ज की है।