कहरा: नयाबाजार स्थित शिवमन्दिर से निकलेगी शिवजी की बारात, बाराती सजधज कर हुआ तैयारी, महिला, पुरुष बनेगी बाराती
नयाबाजार स्थित शिव मंदिर जिसे शिवरात्रि पर भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां से पूजा अर्चना सम्पन्न होने के बाद अब शिवजी की बारात निकलेगी तैयारी पूरी हो गई है। बड़ी संख्यां में महिला व पुरुष श्रद्धालु बाराती बने है। सभी रंग बिरंगे परिधान में सजधज कर इकट्ठे हो गए है। बाराती पगड़ी पहनकर अब निकलेंगे जो शहर का भ्रमण कर वापस मंदिर लौट जाएगी।