बेगूसराय: कारगिल भवन में पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, DIG और SP रहे मौजूद
कारगिल भवन में डीआइजी आशीष भारती के निर्देश पर 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारीयों को प्रशिक्षण बुधवार की दोपहर 02:00 बजे दिया गया. जहां अपराध नियंत्रण तथा चोरी, गुम हुए मोबाइल की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के वरीय पदाधिकारी चंदन कुमार ने बिंदुबार प्रशिक्षण दिया.