बेगूसराय: कारगिल भवन में मुंगेर कमिश्नर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में मुंगेर कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की शाम 04:00 बजे विभिन्न विभाग अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा कारगिल विजय सभा भवन में की गयी. समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के बेगूसराय जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा में की गयी घोषणाओं में कार्य की स्थिति की जानकारी ली तथा समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.