तहसील गुन्नौर क्षेत्र के अलग-अलग शिवालियों में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की वहीं विभिन्न गंगा घाटों से कावड़ लेकर आए कावड़ियों ने भी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवालय बम बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी।