धौलपुर: दुबाटी गांव में पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
दुबाटी गांव में एक युवक ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर मनियां अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मनियां थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी दुबाटी मनियां ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की है।