धौलपुर: एसपी ने अपने कार्यालय में चलाया सफाई अभियान, कर्मचारियों के साथ खुद भी की साफ सफाई
धौलपुर के नवनियुक्त एसपी सुमित मेहरडा ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन आज रविवार को अपने ऑफिस में सफाई अभियान चलाया। ऑफिस में गंदगी को देखकर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। इस पर रविवार के दिन सभी ऑफिस कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे और साफ सफाई की। इस दौरान खुद एसपी ने भी अपने कार्यालय में सफाई की।