धौलपुर: पैर फिसलने से कुएं में गिरा बुजुर्ग किसान, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जिले के सदर थाना क्षेत्र के झील का पुरा गांव के पास कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग किसान गंभीर घायल हो गया घायल किसान को परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग किसान के परिजनों ने बताया की शनिवार देर रात को खेत में खड़ी गेंहू की फसल में पानी देने गया था। इसी दौरान अचानक से किसान हादसे का शिकार हो गया।