धौलपुर: मरोली मोड पर खेत के विवाद को लेकर युवक के साथ की मारपीट, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली मोड पर रविवार को एक युवक के साथ 4 लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक गांव से धौलपुर की ओर बाइक पर सवार होकर आ रहा था। तभी अचानक मोरोली मोड पर उसकी बाइक की चैन उतर गई। युवक बाइक की चैन चढ़ा रहा था। तभी 4 लोगो ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।