धौलपुर: यातायात पुलिस धौलपुर ने शुरू किया नया अभियान, घटना के समय ऑटो व चालक की आसानी से हो सकेगी पहचान
धौलपुर। यातायात पुलिस धौलपुर की नई प्रभारी टीनू सोगरवाल कार्यभार ग्रहण करने के बाद लगातार नए नए प्रयोग कर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हैं। जिसके तहत आज रविवार से उन्होंने एक और नई मुहिम शुरू कर दी है। धौलपुर शहर में दौड़ रहे अनगिनत ऑटो की पहचान करने के लिए पुलिस ने ऑटो पर नंबर डलवाना शुरू कर दिया है।