Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

दूसरे दिन भी जारी रहा आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड का शिविर ---- सतना 07 जुलाई 2026/कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं आधार का शिविर दूसरे दिन मंगलवार को भी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में जारी रहा। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने नए आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए, वहीं आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक त्रुटियों का भी सुधार कराया। विशेष रूप से बीओसीडब्ल्यू पंजीकृत श्रमिक, डजगुआ श्रेणी के पात्र हितग्राही एवं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने शिविरों का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा हितग्राहियों से संवाद करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शिविरों तक लाने की अपील की। विभागीय टीम द्वारा सभी हितग्राहियों को त्वरित, सरल एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 18 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं आधार सुधार की सुविधा का लाभ अवश्य लें तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इस जनकल्याणकारी अभियान से जोड़ने में सहयोग करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP

Satna, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

MORE NEWS