शाजापुर शहर के बादशाहपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित मटका मोहल्ला मस्जिद के पास बुधवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक डीपी में बार-बार फॉल्ट होता रहा, जबकि 10 से 15 मिनट तक लगातार चिंगारी निकलने और स्पार्किंग की स्थिति बनी रही, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।