जलालाबाद: याकूबपुर के युवक की कबाड़ खरीदने गए समय पिटाई, मां के साथ भी की गई मारपीट, एसपी ग्रामीण से की शिकायत
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी एक युवक के साथ मारपीट और नगदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता विशमा देवी ने शिकायत में बताया कि उनका पुत्र मोहित उर्फ रिंकू 2 मई की सुबह करीब 8 बजे कबाड़ खरीदने जा रहा था। आरोप है कि हरियाली बाजार नौगवां के कुछ लोगों ने उसे “दो नंबर का सामान” खरीदने को कहा, मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.