द्वारका: द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी और सेंधमारी के मामले में वांटेड बर्गलर को किया गिरफ्तार
द्वारका जिले की एंटी बर्लिन सेल की पुलिस टीम ने चोरी और घरों में सेंधमारी करने के मामले में 1 वांटेड बर्गलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस टीम ने 40 ग्राम का 1 गोल्ड ब्रेसलेट, 20 ग्राम का 1 गोल्ड चेन और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद उर्फ भोले के रूप में हुई है। यह महावीर एंक्लेव का रहने वाला है।