द्वारका से आप प्रत्याशी विनय मिश्रा जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया आप सरकार दिल्ली वालों के लिए कितना ज्यादा काम कर चुकी है और आगे भी काम करेगी। जनता का विश्वास पहले से और ज्यादा बढ़ा है, इसलिए इस बात भी दिल्ली में आप सरकार बड़ी जीत के साथ आने जा रही है।