द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने पंजाब के एक एजेंट को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने पंजाब के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है, कि उसने पंजाब के रहने वाले एक शख्स को अलग-अलग देशों से होते हुए USA भेजा था। इसके लिए फर्जी वीजा इत्यादि का इंतजाम किया था। पासपोर्ट पर अराइवल और डिपार्चर का स्टांप लगाया था। उसकी पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है।