द्वारका: द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल ने चोरी के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी बरगलरी सेल की टीम ने एक आरोपी को महावीर इंक्लेव पार्क के पास ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है, यह जेजे कलोनी द्वारका का रहने वाला है। इसके पास से कई मोबाईल बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने बिंदापुर, द्वारका नॉर्थ, डाबड़ी और द्वारका साउथ थाना के सात मामलों का खुलासा किया गया है।