द्वारका: द्वारका जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1750 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
बॉर्डर पार से शराब तस्करी के मामले में 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 35 कार्टून में भरी हुई 1750 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान अशोक कुमार उर्फ मीठी के रूप में हुई है। यह बाजीतपुर गांव का रहने वाला है। इस शराब की खेप को हरियाणा से लेकर आया था