फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा गांव में सगे भतीजे ने चाचा को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा गांव में घरेलू विवाद के चलते सगे भतीजे ने अपनी मां की मौजूदगी में पत्नी के साथ मिलकर चाचा की बेरहमी से बुधवार सुबह पिटाई कर दी। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर दो बजे क़रीबन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल पीड़ित पदम सिंह का आरोप है कि उसका भतीजा संजू शराब के नशे में उसकी बेटी को गाली दे रहा था। विरोध करने पर पीटा।