मंडला: टिकरा चलनी के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर दिया आवेदन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 जनपद पंचायत घुघरी के तहत आने वाले टिकरा चलनी गांव के ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार को एक बजे जनसुनवाई में आवेदन देकर ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सडक़ नहीं बनी तो वे आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामवासियों ने बताया कि उनका गांव विकासखंड मुख्यालय घुघरी से लगभग 20 किलोमीटर दूर बसा ह