केंद्र सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकता में है देश के भगोड़ों को वापस ले आना। यह कहना है अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय का। केंद्र की एनडीए सरकार पिछली कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के मुकाबले बड़ी संख्या में भगोड़ों को वापस लाने में कामयाब रही है। सरकार ने कहा है कि ये कोशिशें 'पूरी सरकार' (whole-of-govt) के नजरिए को दिखाती हैं, जिसमें केंद्र और राज्य की एजेंसियां भगोड़े अपराधियों की वापसी सुनिश्चित करने और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इन आंकड़ों को जारी किया। उसके अनुसार, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2019 से 2026 के बीच 36 देशों से 274 भगोड़ों को वापस लाया गया है। ये लोग आतंक, संगठित अपराध, हत्या और आर्थिक अपराधों जैसे मामलों में वांछित थे। साथ ही, इसी दौरान इन भगोड़ों की 17,874 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई।
#AmitShah #MinistryOfHomeAffairs #FugitiveExtradition #NDA
Korba, Korba | Aug 5, 2026