मरवाही: जीपीएम में 2 अलग-अलग हादसे, ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से 1 घायल
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अलग अलग क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गए। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना जीपीएम जिले के तेंदुमुड़ा गांव में हुई, जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक मनोहर सिंह धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई।