सिंगरौली: कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर वाहनों को हटाने को लेकर सरहंगो ने एक व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दस से वारह की संख्या में आए लोगों ने ठेकेदार कृष्णा प्रसाद शाह निवासी जमुआ जो पेशे से ठेकेदारी का काम करते हैं। जिसके ऊपर सरहंगो ने मारपीट की है। मामला पहुंचा कोतवाली जहाँ कृष्णा शाह के परिजनो ने कोतवाली पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।बताया जाता है कि सेटरिंग खोलने का काम किया जा रहा था।उसी दौरान वाहनों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और बात मारपीट तक बात चली गई। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।