सिंगरौली: सीजीएम ऑफिस निगाही के सामने विस्थापितों ने किया हंगामा, ओबी कंपनी कंडोई सिक्कल के खिलाफ दिया धरना
एनसीएल परियोजना निगाही के अधीन कार्यरत ओबी कंपनी कंडोई सिक्कल में नौकरी दिलाई जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक विस्थापितो ने सीजीएम ऑफिस के सामने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं दफ्तर के स्टाफ को बाहर आने से रोक दिया। जहां मौके पर नवानगर टीआई बल के साथ पहुंचे और विस्थापितों को समझाइए देने का प्रयास किया है। विस्थापितों का आरोप है कि एनसीएल परियोजना का प्रबंधन भी ओबी कंपनी को मूक स्वीकृति दिया है। जिसके चलते कलेक्टर के आदेश के बावजूद स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।