सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में वृहद जल प्रदाय योजना के तीनों इकाइयों की समीक्षा बैठक की गई आयोजित
कलेक्टर के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रगतिरत योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत एस यू सी एवं टीपीआईए के संबंध कलेक्टर द्वारा जानकारी ली गई।बैठक में जल निगम के जीएम द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन बृहद जलप्रदाय योजना तीन इकाइयों के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिसमें गोंड देवसर समूह जल प्रदाय योजना के तहत 413 ग्राम, बैढ़न एक समूह जल प्रदाय योजना के तहत 295 ग्राम ग्राम तथा बैढ़न दो समूह जल प्रदाय योजना के तहत 702 ग्राम सम्मिलित किए गए हैं।