#kullu गौ सेवा क्रिकेट टूर्नामेंट खराहल 2026(सीज़न-1) मियां पधर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।
आज गौ सेवा क्रिकेट टूर्नामेंट खराहल 2026 (सीज़न-1) मियां पधर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मेरे साथ वर्ष 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर जी महामंत्री भुंतर मंडल प्रधान पुईद पंचायत श्री गोविंद सिंह भारती जी एवं खराहल क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहे।
युवा खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना एवं अनुशासन को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गौ सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही खेलकूद युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।
आइए, गौ सेवा, खेल और समाज सेवा के माध्यम से एक जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 16, 2026