गुरारू: गुरारू में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
Guraru, Gaya | Sep 25, 2026 भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती शुक्रवार को गुरारू के बहवलपुर में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सह बीस सूत्री अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू ने की। इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।