कानपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर शंखनाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
कानपुर नगर जिलाधिकारी कार्यालय में शंखनाद पार्टी के तत्वावधान में प्रदर्शन कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार 1 बजे विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हमले में धर्म पूछ कर हिंदुओं की हत्या की गई, जो बेहद निंदनीय है।पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से हमले की उच्च स्तरीय जांच कड़ी कार्यवाई की मांग की।