बरेली में पीडीए पंचायत: महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय पर चर्चा
@bareillylive : जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र, सिविल लाइंस, बरेली में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन एवं पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन की पहल पर ‘पीडीए पंचायत, संविधान सम्मान एवं सामाजिक एकता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शुभलेश यादव तथा आंवला के पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।
सम्मेलन का उद्देश्य
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों अर्थात पीडीए समाज को एक मंच पर एकजुट करना था। साथ ही भारतीय संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय, मानवीय सम्मान, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना तथा आपसी एकता को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।