गुना: टांडा गांव के सरकारी स्कूल में सरकारी शिक्षकों में मारपीट, एक ने दूसरे पर बेरहमी से पीटने के लगाए आरोप, म्याना थाना FIR
गुना जनपद पंचायत के म्याना थाना के ग्राम टांडा गांव के सरकारी स्कूल में 3 जुलाई दोपहर को सरकारी शिक्षको में मारपीट हो गई। एक शिक्षक अरुण नामदेव ने दूसरे शिक्षक नरेंद्र रघुवंशी पर नशे में गालिया देने डंडो से बेरहमी से पीटने के आरोप लगाए है। अरुण नामदेव की शिकायत पर म्याना पुलिस ने FIR कर जांच में लिया है। दूसरे शिक्षक का पक्ष सामने नही आ सका अपडेट दिया जाएगा।