सुगौली में एक युवक को बुरी तरह से पीट कर अधमरा कर देने का मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र के पनजीआरवा गांव का बताया गया है। जहां के पीड़ित ने इसको लेकर दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।