कादमा आईटीआई में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित
करीब 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित
बाढ़डा (कादमा)
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग चरखी दादरी के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय आईटीआई कादमा में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर जेवली के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र चांदवास के मार्गदर्शन में तथा आईटीआई इंचार्ज सोमवीर की देखरेख में किया गया।
शिविर में करीब 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।
इस दौरान डॉ. भूपेंद्र चांदवास व योग सहायक मोनिका ने आहार विधि, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को नियमित दिनचर्या अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेश, झोझू कलां ने भी शिरकत की। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेदिक उपचार के प्रति जागरूकता मिलती है।