बीरपुर: गेनहरपुर के युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 का एक 24 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान गेनहरपुर पंचायत के वार्ड 2 निवासी शंकर पासवान के 24 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम को घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बखरी स्थित तुलसीपुर ससुराल जा रहे थे।