बीरपुर: बरैपूरा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश ,ली शपथ
बुधवार को बीरपुर प्रखंड के वीरपुर पश्चिमी पंचायत के बरैपूरा में "धरा मांगे हरियाली" कार्यक्रम के तहत वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व प्रवक्ता राकेश कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान सागवान ,अमरूद, नींबू व जामुन सहित अन्य फलदार पौधे लगाए गए।