बीरपुर: जगदर पंचायत में पीके यूथ क्लब का हुआ गठन ,बांटी गई खेल किट
बीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पीके यूथ क्लब का गठन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जगदर पंचायत में भी पीके यूथ क्लब का गठन किया गया। यह यूथ क्लब का गठन जन सुराज टीम के प्रखंड संयोजक गुलशन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई । प्रखंड संयोजक ने बताया कि जगदर पंचायत में यूथ क्लब का गठन किया गया है। इसमें प्रमोद महतो को यूथ क्लब का अध्यक्ष बनाया गया।